नीतीश सरकार के कुछ अभूतपूर्व कार्य
छात्राओं को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर दस हजार रूपये देने के राजनीतिक फायदे
1) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कर्मचारियों को सुनहरा अवसर मिले जिससे वे नंबर बढाने के नाम पर खूब पैसा ऐंठ सकते हैं । इसका सबूत खोजना बहुत कठिन है क्योंकि कौन इतना मूर्ख है जिसका नंबर बढा और दस हजार रूपये मिलेंगे वो आपसे यह बात कहेगा । कर्मचारियों की बात तो छोड़ ही दें । उनका तो पेशा है और पेशे के साथ बेईमानी करना घोर अपराध है ।
