बॉलीवुड में छ: दशक से ज्यादा बिताने वालों में एक नाम है – प्राण। आज ही के दिन सन 1920 में उनका जन्म हुआ था। मैंने उनकी ज्यादा फिल्में नहीं देखीं हैं। फिर भी लगभग 15-20 फिल्मों में मैंने उन्हें अभिनय करते देखा है। अमरीश पुरी अब तक के सबसे प्रसिद्ध विलेन माने जाते हैं हमारे हिन्दी सिनेमा में। पर एक दौर था जब प्राण बॉलीवुड के प्राण होते थे। खलनायकी के लिए प्राण फिल्मों में पहली पसंद होते थे।